blast

    Loading

     गोंडा. एक बड़ी खबर के अनुसार उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) के गोंडा (Gonda) में बीती मंगलवार देर रात रात सिलिंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) के बाद आसपास खड़े दो मकानों के गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। इन घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले 7 लोगों की मौत की मुनादी अस्पताल ने की है  और बाद में मलबे से एक और लड़के का शव निकाला गया। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गोंडा में वजीर गंज इलाके के टीकरी गांव की बताई जा रही है। जहाँ बीती रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के दो मकान गिर गए। इसके बाद घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल ले जाने की खबर थी। जहां 7 को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद बाद घटनास्थल में मलबे से एक शव और मिला है। फिलहाल घयलों का इलाज चल रहा है। वहीं मरने वालों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष और एक लड़का शामिल है। 

    इधर देर रात को मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे से घायल लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं एस।पी मिश्रा के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया था और उन्हे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य अब भी जारी हैं। इसके साथ ही पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है।  मामले की गहनता से जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।