शादी के तीन दिन पहले ही दूल्हे का काटा गुप्तांग, कारण जानकर आप हो जायेंगे हैरान

Loading

बागपत. दोस्तों में ऐसे कई बार झगड़े होते है। लेकिन मामूली झगडे में दोस्त इतना बड़ा कदम उठाएंगे ऐसा किसीने सोचा नहीं होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत में ऐसे ही दोस्तों में हुई बहस ने बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां गुस्साए दोस्तों ने युवक की शादी से ठीक तीन दिन पहले गुप्तांग काट दिया। जिसके कारण दोनों परिवार में खलबली मच गई है। मामूली बहस का गुस्सा मन में रखकर कुछ दोस्तों ने युवक का अपहरण कर जंगल में ले गए और वहा उसका गुप्तांग काट दिया।   

क्या पूरा मामला?

पीड़ित का नाम समीर है और वह बागपत नगर के ईदगाह में रहता है। पीड़ित युवक ने अपने दोस्तों से एक लाख रूपये उधार लिए थे। समीर ने अपने दोस्त परवेज़ से पैसे लिए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में पैसे के लेनदेन के कारण विवाद चल रहा था। परवेज ने कई बाद समीर से पैसे मांगे लेकिन समीर परवेज की बात पर ध्यान नहीं देता था। हालांकि, समीर ने कहा था कि, शादी होने के बाद यह विषय ख़त्म करेंगे। 

समीर ने बताया कि, शादी के 2-3 दिन पहले परवेज के दो दोस्त समीर के घर गए थे। उन्होंने पैसे की मांग की। अभी के अभी पैसे चाहिए ऐसी वह धमकिया दे रहे थे। समीर ने जब पैसे देने से इंकार किया तब उसे जबरन जंगल ले जाकर उसका गुप्तांग काट दिया। जिसके बाद पीड़ित को घायल अवस्था में छोड़कर सभी लोग भाग गए। घायल अवस्था में होने के बावजूद समीर ने किसी तरह परिवार को सूचित किया। जिसके बाद घरवालों ने समीर को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टर ने कहा कि, युवक की हालत गंभीर है। 

पुलिस ने बताया कि, इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।