Jitan Ram Manjhi remark on Tejaswi Yadav to floor test, Bihar
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक और पूर्व मुख्यंमत्री जीतन राम मांझी File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने जा रहे हैं। इन सब के बीच नए समीकरण सहित गठबंधन बनने शुरू हैं। इसी बीच खबर है कि जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हम (HAM) भी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। इसे लेकर अन्य दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा शुरू है। मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने चुनाव लड़ने की बात कही है।  

    ज्ञात हो कि सूबे में प्रमुख मुकाबला बीजेपी बनाम समाजवादी पार्टी होने जा रहा है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के महासचिव संतोष कुमार सुमन ने पार्टी के एजेंडे को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिहार में गरीबों की आवाज बनकर काम कर रही है।  

    वहीं मांझी के बेटे संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान योगी सरकार की जमकर तारीफ की। हालांकि यूपी में हम इसके साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी इसे लेकर उन्होंने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक संभावनाएं तलाशने सहित नए साथियों को लेकर अभी काम शुरू है। इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी भी यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।