आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 10 जुलाई 2020

Loading

शुक्रवार 10 जुलाई 2020
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में परिश्रम धैर्य से स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। वर्ष के मध्य में मनोरंजन एवं प्रवास में व्यय होगा। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। वर्ष के अन्त में पारिवारिक अव्यवस्था से मन खिन्न रहेगा। व्यापारिक निर्णय में जल्दबाजी न दिखायें। स्त्री पक्ष से कष्टहोगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की धैर्य एवं परिश्रम से स्थितियां अनुकूल रहेंगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोरंजन में व्यय होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक क्षेत्र में जल्दबाजी में लिये गये निर्णय से हानि होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को स्त्री जाति से कष्ट होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति का योग है।