आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 14 अगस्त 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष : शुक्रवार 14 अगस्त 2020
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पूर्व परिचित कार्यो में सफलता के योग हैं, कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होने का संकेत है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम होगा, यात्रा में कष्ट होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का अनावश्यक विवादों से मन द्रवित रहेगा।