आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 14 मई 2021

Loading

आज जिनका जन्म दिन है शुक्रवार 14 मई 2021
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। शासन से लाभ प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में शत्रु वर्ग प्रबल रहेगा। भोग विलास में धन व्यय होगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्ष के अन्त में व्यर्थ वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। यात्रा में कष्ट होगा। शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा। पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। भोग विलास में धन व्यय होगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है। मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें। कर्क राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को मनोवांछित सफलता के योग है। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग है।