आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 16 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 16 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में सुधार होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्ष के मध्य में भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा। वाहन पशु आदि से लाभ होगा। आर्थिक क्षेत्र में कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी। वर्ष के अन्त में वाणी में कठोरता एवं क्रोध में वृद्धि होगी। प्रियजनों के कारण हानि हो सकती है।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन पशु आदि का लाभ होगा, भाईयों के सहयोग से शत्रु पक्ष परास्त होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों की वाणी में कठोरता एवं क्रोध में वृद्धि होगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को योजनाओं में बाधा होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में उठाईगीरों से सावधानी रखना हितकर रहेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सराहनीय कार्यो का लाभ मिलेगा।