आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 20 नवंबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 20 नवम्बर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में सुधार होगा। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। लाभ होगा, पर नहीं के बराबर। वर्ष के अन्त मेंं विवादित राजनीति का सामना करना पडेगा। मित्र से तनाव रहेगा। व्यापार में परिश्रम एवं व्यस्तता रहेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में सुधार होगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्र व भाईयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिवर्तन होगा। विवादित राजनीति का सामना करना होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में आनन्दमय वातावरण रहेगा।