आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 23 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 23 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में बैचारिक अशांति रहेगी, सत्संग से मन आकस्मिक शांति ओर सुख रहेगा। संतोष बना रहेगा। व्यवसायिक तनाव रहेगा। पारिवारिक चिन्ता विवाद रहेगी। वर्ष के मध्य में राजनैतिक मित्र के सहयोग से पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना का विचार होगा। वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की नई योजनाओं में विचार विमर्श होगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थिति सुदृढ रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक तनाव रहेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य व्यस्तता रहेगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में व्यय करना होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को लगन और निष्ठापूर्वक कार्यो में सफलता मिलेगी।