आज जिनका जन्म दिन है,  शुक्रवार 25 सितंबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शुकर्रवार 25 सितम्बर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में मान प्रतिष्ठा के मामलों में सफलता मिलेगी, संतान पक्ष का सुख प्राप्त होगा। वर्ष के मध्य में अधिकारियों के कोप का सामना करना पडे़गा। कानूनी मामलों में भागदौड़ करना होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेगा। वर्ष के अन्त में वाहन का सुख मिलेगा। कर्मियों से मेलजोल बढेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सहकर्मियों से मेलजोल बढेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को संतान का सुख मिलेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान प्रतिष्ठा के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सफलता मिलेगी। धनु और मीन राशि के व्यकितयों को संघर्ष करना पड़ेगा।