आज जिनका जन्म दिन है,  सोमवार 19 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 19 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। वर्ष के मध्य में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा। स्थाई लाभ का योग है। वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन आशातीत रहेगा। अत्याधिक भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी। अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक भागदौड़ से सफलता मिलेगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को नवीन कार्यो में रूचि रहेगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्यो में सफलता मिलेगी। मतभेदों का सामना करना होगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आपसी सामंजस्य बनाये रखना हितकर रहेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम की अधिकता रहेगी।