आज जिनका जन्म दिन है,  सोमवार 23 नवंबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 23 नवम्बर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा। व्यय और संतान की चिन्ता से मन अशांत रहेगा। वाणी में कठोरता तथा प्रियजनों के प्रति उदासीनता रहेगी। मान सम्मान के प्रति सचेत रहें। वर्ष के मध्य में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा। प्रभाव बना रहेगा। राजकीय सम्मान की प्राप्ति का योग है। वर्ष के अन्त में प्रतिष में वृद्धि होगी। भाईयों का सहयोग रहेगा। नवीन कार्यो के प्रति रूचि रहेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाईयों का सहयोग मिलेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये व्यवसायिक कार्यो में परिश्रम अधिक करना पडेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को संतान पक्षर की चिन्ता रहेगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखना होगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्ति का योग है। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा हो सकती है।