आज जिनका जन्म दिन है,  सोमवार 26 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 26 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में भाईयों के सहयोग से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा। वर्ष के मध्य में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।सहकर्मियों की मदद रहेगी। वर्ष के अन्त में व्यवसाय में अनिश्चय की स्थिति का सामना करना पडेगा। आजीविका के क्षेत्र में अनावश्यक चिन्ता रहेगी। शत्रु पर विजय मिलेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन मधुरतापूर्वक रहेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में विवाद होगा, मन व्यथित रहेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेल मिलाप होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को समय अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा।