आज जिनका जन्म दिन है,  शनिवार 17 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 17 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों व भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा। सुखद यात्रा होगी। वर्ष के मध्य में वाहन का सुख मिलेगा। ख्याति एवं राजकीय सम्मान की प्राप्ति होगी। वर्ष के अन्त में शिक्षा में व्यवधान आयेगा। आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी। मित्र के कारण हुये विवाद से भागदौड़ रहेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी एवं परेशानी से राहत मिलेगी। सिंह राशि के व्यक्तियों को ख्याति प्राप्ति होगी। राजकीय सम्मान मिलेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्रों एवं भाईयों से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक समस्या का समाधान होगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पॅूजी निवेश में सतर्कता बांछनीय ।