आज जिनका जन्म दिन है,  शनिवार 19 सितंबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 19 सितम्बर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में आजीविका के क्षेत्र में विशेष परिश्रम करना होगा। व्यर्थ वाद विवाद से मन बेचैन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान आयेगा। वर्ष केमध्य में शासन सत्ता से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी तथा व्यवसायिकं स्थिति में सुधार होगा। वर्ष के अन्त में स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान में शुभ समाचार मिलेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से शुभ सूचना प्राप्त होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थाई संपत्ति संबंधी सूचना प्राप्त होगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ कार्यो में व्यय करना होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में व्यवधान आयेगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को सम्मान प्राप्त होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद से मन बेचैन होगा।