आज जिनका जन्म दिन है,  शनिवार 24 जुलाई 2021

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 24 जुलाई 2021
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारम्भ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। अनावष्यक क्रोध से हानि होगी। वर्ष के मध्य में सुखद यात्रा का योग है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। वर्ष के अन्त में मित्रों से बौद्धिक विचार विमर्ष होगा। सामाजिक कार्यों में ख्याति प्राप्त होगी। लेखनादि कार्यों में सफलता के योग हैं। गृह कार्यों में संलग्नता रहेगी। मन में विषेश प्रसन्नता के योग हैं।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा का योग है। स्थाई अथवा लाभ की योजना बनेगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की गृहकार्यों में दक्षता रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रभाव का लाभ होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है। सिंह राशि के व्यक्तियों का भूमि भवन संबंधी कार्यों में लाभ होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को क्रोध की अधिकता रहेगी। मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी।