आज जिनका जन्म दिन है,  शनिवार 30 मई 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 30 मई 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। राज्य, सम्मान की प्राप्ति होगी। गृहकार्यो में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ का योग है। मन में प्रसन्नता रहेगी। वर्ष के मध्य में यात्रा का योग है। व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा। रोजगार में सफलता मिलेगी। भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा। वर्ष के अन्त में व्यवहार कुशलता बढेगी। मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा। घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ का योग है। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में ऊहापोह की स्थिति निर्मित होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। सिंह राशि के व्यक्तियों को साहसिक पराक्रम में वृद्धि होगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।