आज जिनका जन्म दिन है,  शनिवार 4 जुलाई 2020

Loading

शनिवार 04 जुलाई 2020
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में बचपन के मित्र से मेलजोल बढे़गा। व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्दमय रहेगा। यात्रा होगी। वर्ष के मध्य में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। यश में वृद्धि होगी। लाभांवित होने की सूचना प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में परिरम करने पर सफलता मिलेगी। वर्ष के अन्त में आर्थिक लेनदेन में विवाद की संभावना है। शत्रु षडयंत्र से बेचेनी होगी। सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभांवित होने की सूचना प्राप्त होगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक षडयंत्रों का शिकार होना पड़ सकता है। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक लेनदेन में विवाद हो सकता है। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को लाभ होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को बचपन के मित्र से भेंटवार्ता होगी। व्यस्तता रहेगी।