आज जिनका जन्म दिन है,  रविवार 11 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- रविवार 11 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यात्रा होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। वर्ष के मध्य में मित्रों एवं भाईयों का सहयोग रहेगा। अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्या से चिन्ता होगी। यात्रा आदि का योग है। शारीरिक कष्ट होगा। मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी। अधिकारियों से मतभेद रह सकता है।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों और भाईयों का सहयोग अचल संपत्ति
से लाभ होगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक समस्याओं से व्यस्तता रहेगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को यात्रा मेंअधिक सतर्कता बांछनीय। शिक्षा में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को बैचारिक वाद विवाद होगा, धार्मिक कार्य में रूचि रहेगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्य में वृद्धि होगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को यश प्राप्त होगा।