आज जिनका जन्म दिन है,  गुरूवार 18 जून 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 18 जून 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा। राज्य सम्मान की प्राप्ति होगी। गृहकार्य में सफलता मिलेगी। धन लाभ का योग है। मन में उत्साह रहेगा। रोजगार में सफलता मिलेगी। भाईयों के सहयोग से राजनैतिक सफलता प्राप्ति का योग है। वर्ष के अन्त में व्यवहार कुशलता बढेगी। मित्र के कारण व्यवधान आ सकता है।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनीति का सामना करना होगा। घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ का योग है। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में उहापोह की स्थिति निर्मित होगी। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को भोग विलास का सुख प्राप्त होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मन में उत्साह बना रहेगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य में सक्रियता रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा।