आज जिनका जन्म दिन है,  गुरूवार 25 जून 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 25 जून 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों से मतभेद रहेगा। यात्रा का योग है। व्यर्थ की चिन्ता से मन तनावग्रस्त रह सकता है। सामाजिक विवाद के कारण अत्याधिक क्रोध से हानि होगी। वर्ष के मध्य में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।वर्ष के अन्त में अधिकारियों के सहयोग से लाभ होगा। पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद रहेगा। यात्राका योग है। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मन मुटाव रह सकता है, हानि का योग है। कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ की चिन्ता और परेशानी से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक विवाद का सामना करना होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा मिलेगीं मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुखबनारहेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से लाभ होगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यश और प्रतिष्ठा मिलेगी।