आज जिनका जन्म दिन है,  गुरूवार 28 मई 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 28 मई 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में सुखों की प्राप्ति होगी। मन में उत्साह बना रहेगा। मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। धार्मिक कार्यो में प्रगाढ़ता आयेगी। शिक्षा के क्षेत्र में व्यवधान आयेगा। वर्ष के अन्त में दौड़धूप होगी। मित्र के कारण व्यक्तिगत विवाद से दूर रहें।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद होगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मन में उत्साह बना रहेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों की व्यक्तिगत संबंधों में अत्याधिक दौड़धूप करने से मानसिक तनाव रहेगा। सिंह राशि के व्यक्ति अपने कार्यो को जिम्मेदारी से करेंगे। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से व्यर्थ विवाद होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा।