आज जिनका जन्म दिन है,  गुरूवार 8 अक्टूबर 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 08 अक्टूबर 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों व भाईयों का सहयोग रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में लाभ होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख रहेगा। विवादों से बचें। वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी। व्यय और संतान की चिन्ता से मन व्यथित रहेगा। वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो की रूपरेखा पर विचार होगा, शत्रु पक्ष परास्त होगा।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाणी में कठोरता तथा मन मं चिड़चिड़ापन रहेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय और नुकसान से कष्ट होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों तथा सहयोगियों का सहयोग रहेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा।मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक मामलों में खिन्नता रह सकती है। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सदुपयोग होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को कामकाज में सहयोग मिलेगा।