आज जिनका जन्म दिन है,  गुरूवार 9 जुलाई 2020

Loading

गुरूवार 09 जुलाई 2020
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों व भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ मिलेगा।यात्रा सुखद का योग है, वर्ष के मध्य में वाहन का सुख प्राप्त होगा। ख्याति एवं राजकीय सम्मान की प्राप्ति होगी। वर्ष के अन्त में शिक्षा में व्यवधान आयेगा।आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी। मित्र के कारण हुये विवाद से भागदौड़ रहेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों व भाईयों के राजनैतिक लाभ का योग है। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक कमी के कारण योजनायें वाधित होंगी। कर्क राशि के व्यक्तियों को परेशानी से राहत मिलेगी।सिंह राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान प्राप्त होगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा समाचार की प्राप्ति होगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को नियमितता का ध्यान रखना हितकर रहेगा।