आज जिनका जन्म दिन है,  मंगलवार 14 जुलाई 2020

Loading

मंगलवार 14 जुलाई 2020
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में अचानक धन लाभ होगा, सत्ता का सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य अच्छा रहेगा। वर्ष के मध्य में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। अधिकारियों से मेलजोल मिलाप होगा, तथा साहस में वृद्धि होगी। वर्ष के अन्त में सामाजिक कार्यो में विवाद की स्थिति आयेगी। मित्रों से व्यर्थ का विवाद होगा। मन व्यथित रहेगा। भविष्य की चिन्ता से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये सत्ता का सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।सिंह राशि के व्यक्तियों को यश मिलेगा। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों का सहयोग रहेगा,धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आजीविका में मदद मिलेगी। जीवन सुखमय मधुर रहेगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।