आज जिनका जन्म दिन है,  मंगलवार 26 मई 2020

Loading

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 26 मई 2020
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में व्यापार में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होगा। सत्ता का सुख प्राप्त होगा। अधिकारियों से मेल मिलाप होगा। सामंजस्यता बनी रहेगी। वाणी में मधुरता आयेगी। वर्ष के मध्य में प्रभाव बना रहेगा। नवीन समाचारों की प्राप्ति होगी। वर्ष के अन्त में मित्रों से मतभेद और विवाद हो सकता है। व्यापार में अनिश्चय की स्थिति निर्मित होगी। घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में अनिश्चयपूर्ण स्थिति का सामना करना होगा। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को प्रियजनों से मतभेद होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सत्ता सुख मिलेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को प्रभाव बना रहेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको मतभेदों से बचने का अवसर मिलेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से खुश खबरी प्राप्त होगी।