आज जिनका जन्म दिन है,  बुधवार 15 जुलाई 2020

Loading

बुधवार 15 जुलाई 2020
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में पूर्व निर्धारित कार्यो में आकस्मिक व्यर्थ का वाद विवाद होगा, व्यय में वृद्धि होगी।मानसिक अशांति रहेगी। वर्ष के मध्य में शासन से लाभ प्राप्त होगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी। वर्ष के अन्त में भागदौड़ में सफलता मिलेगी। आर्थिक कार्यो में लाभ प्राप्ति का योग है।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का व्यर्थ का वाद विवाद होगा। सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में कमी आयेगी। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यय में वृद्धि होगी।अशांति रहेगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अच्छा प्रभाव बना रहेगा।मकर और कुंुभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ भागदौड़ से सफलता में विलंब होगा। कर्क राशि के व्यक्तियों को मांगलिक कार्यो में यश प्राप्त होगा।