आज जिनका जन्म दिन है,  बुधवार 8 जुलाई 2020

Loading

बुधवार 08 जुलाई 2020
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष :
वर्ष के प्रारंभ में भाईयों के सहयोग से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा। वर्ष के मध्य में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कर्मचारियों का सहयोग रहेगा। वर्ष के अन्त में व्यवसाय में अनिश्चयपूर्ण स्थिति का सामना करना पडेगा। आजीविका के क्षेत्र में अनावश्यक चिन्ता रहेगी। शत्रु वर्ग पर सफलता प्राप्त होने का योग है।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगीं। वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा। कर्क राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा।सिंह राशि के व्यक्तियों को सामाजिक कार्यो में विवाद होगा। मन व्यथित रहेगा। मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेलमिलाप तथा साहस में वृद्धि होगी। मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना हितकर रहेगा। धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को समय अनुकूल एवं लाभदायक रहेगा।