आज का भविष्य,  शुक्रवार, 11 जून 2021

Loading

आज का भविष्य– शुक्रवार 11 जून 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक नम्र, धार्मिक, कृतज्ञ, और सर्वप्रिय होगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, बालक षांत रहेगा, विद्या के क्षेत्र में उन्नति करेगा, स्वतंत्र विचारधारा का होगा, यात्रायें अधिक करेगा।
मेष– आय के स़्त्रोतों पर विचार होगा, धार्मिक कामकाज बनेगा, कोई ऐसी बात मालुम होगी, जो आपके लिये हितकर होगी, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ– वैवाहिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कानूनी मामलों में सफलता का योग है, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुख साधन प्राप्त होंगे।
मिथुन– मेहमानों का आगमन होगा, धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी, राजकीय उलझन दूर होगी, रूका हुआ पैसा मिलेगा, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क– आयात निर्यात के कार्यो से लाभ की संभावना है, तनाव दूर होगा, नवीन दायित्वों की पूर्ति होगी। व्ययभार अधिक रहेगा।
सिंह– दौड़धूप से अच्छी सफलता का योग है, सामाजिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, परिचितों का सहयोग रहेगा।
कन्या– तय कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता होगी, अधिकारियों के संपर्क लाभदायक, सामाजिक कार्य में मान सम्मान मिलेगा, श्रम साध्य कार्यो में सफलता का योग है।
तुला– अधूरे कार्य सरलता से पूरे होंगे, नये अध्ययन की रूपरेखा बनेगी, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, माता पिता के सहयोग से लाभ होगा।
वृश्चिक– व्यापारिक साझेदारी लाभप्रद रहेगी, नये संपर्क उन्नति में सहायक होंगे, मातृपक्ष से कोई विशिष्ट समाचार मिलेगा, यात्रा का समय पर लाभ मिलेगा।
धनु– अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी, सभी की भावनाओं का सम्मान करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, कोई सुखद समाचार मिलेगा।
मकर– जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे, सुख सुविधा में पर खर्च होगा, पारिवारिक बात बिगड़ सकती है, दायित्वों की पूर्ति होगी।
कुम्भ– गुमी वस्तु या पुराना धन मिलने की उम्मीद है, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, दूसरों का सहयोग मिलेगा, आवेश में आकर कोई निर्णय न करें।
मीन– अनुभवी लोगों की मदद से कामकाज अच्छा बनेगा, भावनात्मक संबंधों में गतिरोध दूर होगा, सुख एवं संतोष मिलेगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
व्यापार भविष्य-
ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, में उछाल आयेगा, लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, रूई, कपास, चांदी, सरसों, अलसी, अरंडी, चना के भाव में वृद्धि होगी, बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 6054 है।