आज का भविष्य,  शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

Loading

आज का भविष्य– शुक्रवार 16 अक्टूबर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिये बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी तथा मधुरभाषी होगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। नौकरी में सफलता प्राप्त करेगा। जन्म स्थानसे दूर अपना भाग्योदय करेगा। आय के एक से अधिक साधान रहेंगे। माता पिता का भक्त होगा।
मेष– वाणीं पर नियंत्रण रखें। अधिकारी काम की आलोचना करेंगे। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। श्रम से अधिक कार्य करना पडे़गा। पराक्रम बना रहेगा।
वृषभ– यात्रा स्थगित करनी पडे़गी। सबकी सलाह से आगे बढ़ना लाभदायी रहेगा। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवादों को टालना हितकर रहेगा। श्रम अधिक रहेगा।
मिथुन– व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें, धोखा हो सकता है। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। मित्रता लाभदायक सिद्ध होगी।
कर्क– आत्मविश्वास की कमी से महत्वपूर्ण निर्णय लंबित होंगे। दूसरों की बातों में आकर अपनों को नाराज कर लेंगे। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। निजी पुरूषार्थ प्राप्त होगा।
सिंह– अटके काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। नया काम शुरू करेंगे। निर्माण संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज पूर्ण होने का योग प्रबल है।
कन्या– समय के साथ कार्यशैली में बदलाव करें। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपना काम स्वयं करें। राजकीय कार्यों में समस्या हल होगी। साहस एवं पुरूषार्थ की वृद्धि होगी।
तुला– मन की बात करीबी से कह देने से तनाव कम होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें। प्रिय अतिथि का आगमन होगा। समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा का योग है।
वृश्चिक– पुकुम्भ गलती उजागर होने से नीचा देखना पडे़गा। विरोधियों से सावधान रहें। मनोरंजन, भ्रमण, आमोद प्रमोद के साधानों की पूर्ति होगी। लाभ होगा।
धनु– समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पडे़गी। मानसिक संतुलन बना रहेगा। लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है।
मकर– अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी। मामूली बातों को तूल देने से रिश्तों में दरार पड़ सकती है। शारीरिक पीडा हो सकती है। परिश्रम रहेगा।
कुम्भ– भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। पुराने मामले सुलझेगें। धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आजीविका प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।
मीन– व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी। घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिये कर्ज लेना पड़ सकता है। सुख सुविधाओं की पूर्ति होगी। संपर्क सूत्र बढेंगे। यश मिलेगा।
व्यापार-भविष्य–
द्वितीय आश्विन कृष्ण अमावस्या को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, तिल, उड़द के भावों में मंदी होगी। सरसों, अरंडी, वनस्पति, घी, गुड, शक्कर के भाव में घटाबढ़ी रहेगी। जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में समता रहेगी। वायदा विचार आज 11 बजकर 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ उठायें। भाग्यांक 7163 है।