आज का भविष्य,  शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– शुक्रवार 18 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक निडर, साहसी, महत्वाकांक्षी एवं आकर्षक व्यक्तित्व का होगा। बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। अस्थिर बुद्धि का होने से उटपटांग बात करेगा। विद्या प्रारंभ में कम एवं बाद में अच्छी रहेगी। मित्रों की संख्या अधिक होगी। माता पिता का आदर करेगा।
मेष– किसी पर भी भरोसा सोच समझकर करें। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार है। नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी।
वृषभ– कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। परिचितों के कारण अपना काम करने में मुश्किल आ सकती है। आय से अधिक व्यय होगा। लाभ सामान्य रहेगा।
मिथुन– छोटे छोटे झगड़े बडे़ विवाद का रूप ले सकते हैं। दिनचर्या अनियमित रहेगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। खानपान पर संयम रखें। विवाद को टालें।
कर्क– वैभव के सामान पर बडे़ खर्च की संभावना है। अपने काम को वरीयता से निपटाने का प्रयास करें। परिश्रम अधिक करना पडे़गा। नियमितता का ध्यान रखें।
सिंह– जोखिम के कार्यो में नुकसान हो सकता है। सावधानी बांछनीय। यश, मान सम्मान प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे। संतोष बना रहेगा।
कन्या– बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग भरपूर मिलेगा। धार्मिक कार्यो मेंसुखरहेगा। परिश्रमकी अधिकता रहेगी।
तुला– जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। अधूरी योजना को फिर से शुरू करेंगें। व्यर्थ के तनाव को टालें। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकारी रहेगी।
वृश्चिक– बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार की योजना कारगर रहेगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु– प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ से बिगड़ा काम बनेगा।
मकर– दूसरों के मामलों में दखल से बचें। अटके काम को पूरा करने में दूसरों की मदद मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नियमितता का ध्यान रखें।
कुम्भ– वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा। खरीददारी में विशेष रूचि रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आकस्मिक धन लाभ का योग है।
मीन– कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहेगी। जसिंह जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी। संबंधों में आपकी मधुरता रहेगी।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव तमें 30 से 40 रूपये मंदी होगी। धान्यों के भाव में अस्थिरता रहेगी। कपास, वस्त्र जूट, पाट, बारदाना, के भाव में मंदी होगी। भाग्यांक 3441 है।