आज का भविष्य,  शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

Loading

आज का भविष्य– शुक्रवार 02 अक्टूबर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुट मिलनसार होगा। इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी। खेलों के प्रति रूचि रखने वाला, न्यायप्रिय होगा। किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा।
मेष– बड़ी सौदा करने के लिये छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना पडे़गा, आपकी बुद्धिमानी तथा सूझबूझ से बिगडे काम बन जायेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
वृषभ– लोगों के साथ तालमेल बैठाकर चलने का प्रयास करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यो में आशातीत सफलता के योग प्रबल है। महत्वपूर्ण प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मिथुन– आवेश के बजाय नरमाई से काम लें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें। जमकर जायजाद के कार्यो में विलंब होगा। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।
कर्क– कोर्ट कचहरी के मामलों में दूर रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा लाभदायक काम बनेंगे। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। मनोंरंजन के अवसर मिलेंगे।
सिंह– भावी लाभ की दृष्टि से नई योजना में निवेश कर सकते है। कैरियर की अनदेखी न करें। लाभदायक स़्त्रातोंं का विस्तार होगा। किसी नये कार्य को जहां तक बने टालना हितकर रहेगा।
कन्या– महत्वपूर्ण लाभदायक प्रस्ताव हाथ से निकल सकते है। भूमि भवन संबंधी मामले सुलझेंगे। कार्यो में मनोंवाछित सफलता मिलेगी। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है।
तुला– आर्थिक स्थिति में उतार चढाव होने से महत्वपूर्ण फैसला लेने में देरी होगी। आपके बने बनाये कार्य अचानक रूक सकते है, जिससे मानसिक पीड़ा होगी।
वृश्चिक– भावनात्मक संबंधों को लेकर असमंजस्य रहेगा। जरूरत मंदों की मदद करने से नवीन अनुबंधों पर विचार विमर्श होगा। दूर दराज की यात्रा होगी। संयम रखें।
धनु– कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। अधिकारियों से अनुबंधों का लाभ मिलेगा। परिश्रम तथा भागदौड़ की अधिकता रहेगी।
मकर– युवावर्ग वैवाहिक चर्चाओं से उत्साहित रहेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। आपके व्यापार व्यवसाय तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनावश्यक परिश्रम करना होगा।
कुम्भ– स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। सोच विचार कर निर्णय करें। नौकरी में कार्यो में अधिकता रहेगी। व्यापारिक क्षेत्र में यथेष्ठ सफलता के योग है।
मीन– जल्दबाजी के बजाय सोच विचार कर निर्णय करें। नौकरी में प्रतिष्ठित पद प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। व्यापारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
व्यापार भविष्य
द्वितीय आश्विन कृष्ण प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, सन, सरसों, अरंडी, मॅूगफली, तेल, घी, में मंदी की चाल चलेगी। गेहॅू, चना, गुड, खांड, जायफल, हल्दी के भाव में तेजी होकर नरमी का रूख रहेगा। भाग्यांक 2489 है।