आज का भविष्य,  शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– शनिवार 21 नवम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य सुन्दर, एवं अच्छे विचारों का होगा। शरीर से दुबला पतला फुर्तीला होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बचपन में निमोनिया आदि से तकलीफ होगी। किसी विशेष कला का ज्ञाता होगा। भाग्योन्नति जन्म स्थान से दूर होगी।

मेष– आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की योजना बनेगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है।
वृषभ– कानूनी मामले में आपका पक्ष मजबूत होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक कार्यो में समय का ध्यान रखकर कार्य करना लाभदायक रहेगा।
मिथुन– धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ मिलेगा। कामकाज बनने से प्रसन्नता होगी।
कर्क– सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यो की रूपरेखा बन सकती है।
सिंह– आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज कल पर न टालें। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा। धार्मिक कार्य बनेगा।
कन्या– कारोबारी विस्तार की संभावना है। प्रापर्टी के कार्योमें सावधानी रखें। किसी अजनबी से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी।
तुला– विपरीत स्थिति को अपने लिये अनुकूल बना लेंगे। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक एवं व्यापारिक कामकाज होगा। पारिवारिक या़त्रा होगी।
वृश्चिक– सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लेकर आगे बढें़। विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकतेे हैं। लाभदायक काम बनने का योग है।
धनु– कार्य क्षेत्र में समझौता करना लाभदायक रहेगा। विवादित मामले सुलझने के आसार हैं। सुख, सम्मान, प्रतिष्ठा बढेगी। दुविधा दूर होगी।
मकर– प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे। धार्मिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। मित्रों की मदद करेंगे।
कुम्भ– पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। वैभव के सामान पर खर्च होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मीन– रूखे व्यवहार से मित्र वर्ग नाराज हो सकते हैं। वाणीं पर संयम रखना आवश्यक है। उच्च अध्ययन एवं अध्यापन का योग है। कामकाज में व्यस्तता रहेगी।
व्यापार-भविष्य–
कार्तिक शुक्ल सप्तमीं को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अरंडी, बिनोला, मॅूगफली, घी तेल के भाव में तेजी होगी। रूई, कपास, सूत, व लकड़ी से बनी वस्तुओं में तेजी का रूख रहेगा। भाग्यांक 4221 है।