आज का भविष्य,  शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

Loading

आज का भविष्य– शुक्रवार 23 अप्रैल 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, दुबला पतला, लम्बे कद का होगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। लेखन, अध्ययन में इनकी रूचि रहेगी। पारिवारिक दायित्वों के प्रति इनका लगाव रहेगा। माता पिता के प्रति आस्थावान रहेगी।
मेष– सामाजिक कार्यक्रमों में आप आकर्षण का केन्द्र बन सकते हैं। कार्यों में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ मिलेगा। यात्रा को टालें।
वृषभ– नकारात्मक चिंतन से मेहनत पर पानी फिर सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नये अनुबंधों पर विचार विमर्श होगा। अतिथि आगमन होगा।
मिथुन– नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। जानबूझकर गलती करने से नुकसान होगा। किसी उत्सव एवं मांगलिक कार्यों में शामिल होना पडे़गा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
कर्क– संतान के केरिअर की चिंता रहेगी। अधिकारी वर्ग नाराज हो सकते हैं। समस्या का समाधान होगा। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।
सिंह– जो आप जो चाहते हैं वैसा हो पाना मुश्किल है। जोड़तोड़ से बचें, हानि की अशंका है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। नवीन योजनाओं एवं कार्यों मेंउत्साह बना रहेगा।
कन्या– पारिवारिक विवाद का सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ बढे़गीं। माता पिता के प्रति सहयेाग से आवश्यक जिम्मेदारी पूरी होगी। मांगलिक कार्य बनने का प्रबलीयोग है।
तुला– साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसे चाहते हैं उसे दिन की बात कह दें। शिक्षा के प्रति लगन एवं उत्साह बना रहेगा। संतान के कार्यों में खर्च होगा।
वृश्चिक– जरूरी कार्य पहिले करें, ऐसी सुविधा बार-बार नहीं मिलेगी। अज्ञात भय एवं चिनता दूर होगी। विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशनी होगी। अचानक लाभ होगा।
धनु– कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का डट कर मुकाबला करेंगे। दूसरों के मामले से दूर रहें। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। यश प्राप्त होगा। निकटस्थ अधिकारी मदद करेंगे।
मकर– राजकीय मामले हल होने की उम्मीद है। आकस्मिक यात्रा होगी। पारिवारिक जवाबदारी रहेगी। मान सम्मान मिलेगा। बने बनाये कार्य में व्यवधान आ सकता है।
कुम्भ– धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से शांति मिलेगी। प्रियजनों से उपहार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में यश एवं सम्मान मिलेगा।
मीन– भूमि भवन वाहन के कार्यों में खर्च होगा। नई मित्रता उपयोगी रहेगी। नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। यश मिलेगा।
व्यापार-भविष्य–
चैत्र शुक्ल एकादशी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी गुड, खांड, तांबा, धातु, रूई, कपास, सन, हैसियन, जीरा, धनिया एवं किराने की वस्तुओं में नरमीं का रूख रहेगा। सरसों, अरंडी, घी के भाव में तेजी होगी। भाग्यांक 1409 है।