आज का भविष्य,  शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य : शुक्रवार 25 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हंसमुख, मिलनसार होगा। शिक्षा में अग्रणी होगा। नौकरी या पैतिृक कार्यो में संलग्नता रहेगी। मेहनत अधिक करेगा। माता पिता का भक्त होगा।
मेष– मांगलिक कार्यो में खर्च की संभावना बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा।
वृषभ– तनाव के चलते सेहत बिगड सकती है। शुभ समाचारों के मिलने का योग है। परिश्रम सार्थक होगा। नौकरी में अधिकारियों के कोप का सामना करना पडे़गा।
मिथुन– अपनी मेहनत को बेकार होते देखना खिन्नता पैदा करेगा, प्रियजनों सेमनमुटाव संभव है। किसी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यो को गति देगा। लाभप्रद सूचना मिलेगी।
कर्क– भावनाओं में बहकर आप परिवार को विरोधी बना लेंगे, जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान का शिकार होना पडे़गा। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।
सिंह– अपनी बात समझाने में नाकाम रहेंगे, और संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अनावश्यक कार्यो में समय एवं धन खर्च होगा। श्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या– शारीरिक कष्ट एवं मानसिक परेशानी दूर होगी। आर्थिक लाभ का योग है। कामकाजी महिलाओं को कार्य अधिक करना होगा।
तुला– कार्य का चिन्तन तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारिक सौदेबाजी में सावधानी रखें। कुटुम्बियों के कार्यो को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी।
वृश्चिक– योजनाओं में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं ।दुविधा से हटकर कार्य करें। पॅूजी लगाने में सावधानी रखें। मांगलिक कार्य बनेंगा। संयम रखें।
धनु– अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले से नुकसान होगा। स्वयं से कोई भूल होगी। वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा।सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर– सुख सुविधा के सामानों पर बड़े खर्च की संभावना है। दौड़धूप में सफलता मिलेगी। सुख सुविधा एवं आनन्द की अनुभूति होगी। कुछ कार्यो में परेशानी आ सकती है।
कुम्भ– प्रापर्टी संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यो में विलंब होगा। सुख शांति में कमी होगी। कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा।
मीन– आपका झुकाव परिवार की ओर कुछ ज्यादा ही रहेगा, जिससे कार्य स्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है। कार्य कुशलता से बडे़ बडे़ काम बनेंगे।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल नवमीं को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, किन्तु आज मंदी पर गेंहॅू, चना में तेजी का रूख रहेगा। तिलहन में तेजी का योग है। सफेद रंग की वस्तुओं में अचानक तेजी होगी। भाग्यांक 5719 है।