आज का भविष्य,  शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

Loading

आज का भविष्य : शनिवार 28 नवम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक लगनशील, बुद्धिमान, महत्वाकांक्षी अपने कार्य के प्रति लगन रखने वाला खेलों में अग्रणी होगा। दूसरों को कभी नुकसान नहीं पहुुंचायेगा। सदैव दूसरों की मदद के लिये तत्पर रहेगा। व्यवहारकुशल और स्पष्टवादी होगा।
मेष– आर्थिक समस्याओंका समाधान होगा। मान सम्मान मिलेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। श्रम साध्य कार्य बनेंगे।
वृषभ– मांगलिक कार्यो की दिशा में सफलता मिलेगी। धन लाभ का योग है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिनचर्या सामान्य नियमित रहेगी।
मिथुन– विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। जीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ का योग है।
कर्क– व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई सुखद समाचार मिलेगा। लेखनादि कार्यो में रूचि रढ़ेगी। पदोन्नति का योग है। श्रम होगा।
सिंह– किसी मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी। प्रवास का योग है।
कन्या– आत्म विश्वास में वृद्धि होंगी। दूसरों को सहयोग करना पड़ेगा। संतान आदि के संबंध में सुखद समाचार मिलने से विशेष प्रसन्नता होगी।
तुला– उदर विकार तथा रक्त पीड़ा हो सकती है। व्यवसायिक तनाव दूर होगा। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। सहयोगीजन आपकी मदद करेंगे।
वृश्चिक–– पारिवारिक मान प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यवसायिक तनाव रह सकता है। घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक होगा।
धनु– अचानक किसी घटना से चिन्ता होगी। मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। सहयोगी जीवन अच्छा रहेगा।
मकर– व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सुख सौहार्द्र बना रहेगा। जमीनजायजाद प्रापर्टी आदि की प्राप्ति के योग हैं। संयम से लाभ होगा।
कुम्भ– मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। दायित्वों की पूर्ति होगी। मानसिक संतोष, सुख बना रहेगा।
मीन– यात्रा में सफलता मिलेगी। उपहार या मान सम्मान मिलेगा। खान पान में संयम रखें। पुरूषार्थ बना रहेगा। यश मिलेगा।
व्यापार-भविष्य–
कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से कपास, सूत, बिनौला, गुड़, हींग, लालमिर्च, तिल,तेल,में तेजी होगी। जीरा, धनियां, सौंठ, के भाव में साधारण तेजी होगी। वायदा विचार आज के बने भाव विशेष रूप से सभी वस्तुओं में मंदी होगी। भाग्यांक 4742 है।