इस ‘राशि’ वालों के बन सकते हैं मनचाही सफलता के आसार, आप भी जानें आज का अपना योग

Loading

आज का भविष्य -शुक्रवार 08 जनवरी 2021 आज जन्म लिये बालक का फल– आज जन्म लिया बालक संकोची, परिश्रमी, ईमानदार, व्यवहारकुशल होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, परोपकारी एवं ईश्वर भक्त होगा, लेखन कार्यो में रूचि रहेगी, स्वतंत्र व्यवसाय में रूचि रहेगी। मेष– पूरे मनोयोग से कार्य करने पर अच्छी सफलता मिलेगी, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मातृपक्ष की चिन्ता दूर होगी, नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वृषभ– जोखिम के कार्यो में रूचि बढे़गी, व्यापारिक मामले सुलझेंगे, साहसिक प्रयत्न करने से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त होगा। मिथुन– निजी कार्यो को पूरा करने में परेशानी आयेगी, परिवार का सहयोग मिलेगा, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, सम्मान मिलेगी। कर्क– जन्दबाजी में गलती करके पछताना होगा, दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, स्वास्थ्य में अनुकूलता रहेगी, इच्छानुसार कार्य पूर्ण होंगे। सिंह– मनचाही सफलता के आसार बनेंगे, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च संभव है, अनावश्यक कार्यो में समय खर्च होगा, कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कन्या– प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे, वैभव के सामान पर खर्च की संभावना है, नये मैत्री संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। तुला– व्यापारिक कार्यो में सम्हलकर फैसला लें, राजकीय प्रयासों में सफलता मिलेगी, नौकरी के संबंध में चिन्ता रहेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी। वृश्चिक– कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, संतान इकी चिन्ता रहेगी, सुख साधन में व्यय होगा। धनु– भाग्योदयकारी अवसर हाथ में आयेंगे, कामकाज को लेकर यात्रा होगी, कार्य की अधिकता रहेगी, परिश्रमी कार्यो में थकान होगी। मकर– अनुभवी लोगों का साथ लाभकारी रहेगा, राजकीय मामले सुलझेंगे, मनोंवाछित सफलता प्राप्ति के योग हैं, खानपान की अनियमितता बनी रहेगी। कुम्भ– कार्यक्षेत्र में उलझनें बढ़ सकती हैं, अज्ञात भय तथा चिन्ता रहेगी, दैनिक कार्यो में अवरोध होगा, प्रवास में सावधानी रखें। मीन– बदले माहौल में खुद को ढालना होगा, लाभ में कमीे रहेगी, लेखन, सृजन, तथा रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, वाहन आदि की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार भविष्य : पौष कृष्ण दशमीं को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से काले उड़द, तिल, तेल, सरसों, सींगदाना, लोहा, शेयर, के भाव में तेजी, होगी। लाल रंग की वस्तुओं में तेजी का रूख रहेगा। भाग्यांक 2189 है।