आज का भविष्य,  सोमवार, 10 मई 2021

Loading

आज का भविष्य : मंगलवार 11 मई 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक बचपन से स्वस्थ्य और युवावस्था में सामान्य कष्टों से पीड़ित रहेगा, किन्तु शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जायेगा। विद्या के क्षेत्र में अग्रणी होगा। किसी खास विद्या का ज्ञाता होगा। माता पिता का भक्त होगा। विदेश यात्रा योग भी बनता है।
मेष– दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण होंगे। मन मे संतोश का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। पदोन्नति आदि से हर्श होगा।
वृषभ– मित्रों और कुटुम्बियों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी। पारिवारिक प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। मनोबल बढ़ेगा। काननी कामकाज बनेंगे।
मिथुन– परिश्रम प्रयासों में सफलता मिलेगी। खानपान पर ध्यान देना हितकर रहेगा। पत्राचार करते समय सावधानी रखे। धार्मिक यात्रा संभाव्य है।
कर्क–– भौतिक सुख साधनो की प्राप्ति होगी। प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेगा।
सिंह–– परिश्रम के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। नियमितता बनी रहेगी। पूर्व नियोजित कार्य पूर्ण होेंगे। अत्याधिक विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा।
कन्या– पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। मित्र मदद करेंगे। पराक्रम रहेगा।
तुला– अतिथि आगमन होगा। मित्र वर्ग से मिलन होगा। पूज्य व्यक्तियों की सलाह मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। पुरूशार्थ बना रहेगा। धैर्य रखें।
वृश्चिक– षुभ कार्यो में खर्च होगा। भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा। लेखनादि कार्यो में समय व्यतीत होगा। व्ययभार बढे़गा। संयम रखकर कार्य करें।
धनु– समय पर निर्णय लिये कार्य में मानसिक प्रसन्नता बढे़गी। प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिलेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। साहस बना रहेगा।
मकर–– आय से अधिक व्ययहोगा, किन्तु कार्य बढ़ते जायेंगे। अवरोध नहीं आयेंगे। कोई मांगलिक कार्य बनने का योग है। साहस पुरूषार्थ रहेगा।
कुम्भ– लाभ का योग है। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। उच्च एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क में आने से समस्या का समाधान होगा।
मीन– आर्थिक कार्यो में सावधानी बांछनीय। मित्रता उपयोगी रहेगी। मान सम्मान और यश प्राप्त होगा। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी।
व्यापार-भविष्य–
वैशाख कृष्ण अमावस्या को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना गेहॅू जौ, चना के भाव में मंदी की चाल रहेगी। जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, में नरमी रहेगी। इसके बाद में तेजी होगी। भाग्यांक 3564 है।