आज का भविष्य,  सोमवार, 14 जून 2021

Loading

आज का भविष्य– सोमवार 14 जून 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट, मिलनसार होगा। विचार सुलझे हुये रहेंगे, परिश्रमी एवं लगनशील होगा। शिक्षा साधारण होते हुये भी अच्छा प्रभाव जमायेगा, मनोरंजन घूमने फिरने आदि का शौकीन होगा। आर्थिक संपन्न रहेगा।
मेष– जहां तक बने यात्रा न करना हितकर रहेगा, घर में किसी के सहयोग से काम बनेगा, मांगलिक कार्यो पर खर्च की अधिकता रहेगी।
वृषभ– पारिवारिक आनन्दोत्सव होगा, सुख शांति मिलेगी, दूर दराज की यात्रा हो सकती है, मानसिक सौहाद्रता बनी रहेगी।
मिथुन– कुछ सामाजिक व्यस्तता सामने आयेगी, अकारण तनाव को टालें, अतिथि का आगमन होगा, जिसकी व्यवस्था करना पड़ेगी, संतान सुख मिलेगा।
कर्क– संतान सुख मिलेगा, विवादास्पद मामले टालने का प्रयास करें, धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, दुविधा की स्थिति से बचें।
सिंह– परिश्रम अधिक करना पडे़ेगा, अनपेक्षित कार्यो पर खर्च होगा, उदर विकार से कष्ट होगा, अनुभव की कमी से लाभ में कमी होगी।
कन्या– पुराना विवाद हल होने से प्रसन्नता होगी, नियोजित कामकाज बनेगा, व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। परामर्श लेना उचित रहेगा।
तुला– आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, बाधायें दूर होंगी, पारिवारिक सुख एवं आनन्द रहेगा, भाग्योदय के अवसर सामने आयेंगे।
वृश्चिक– नये संपर्को से लाभ होगा, मित्र वर्ग मदद करेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, नियोजित कार्य पूरे होंगे, यश मिलेगा।
धनु– जमिथुन संबंधी मामले पक्ष में हल होंगे, विवादास्पद मामले बातचीत से हल होंगे, मनोरंजन पर खर्च होगा, अचानक लाभ का योग है।
मकर– निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, मनोरंजन के कार्यो पर खर्च होगा। फोन पर कोई खुश खबरी मिलेगी। बनता हुआ कार्य उलझ सकता है।
कुम्भ– मेहमानों की आवाजाही में व्यस्त रहेंगे, मेहनत का लाभ मिलेगा, आर्थिक संतुलन बनाये रखें, राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
मीन– जिसे आप घाटे का सौदा मान रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में रूचि रहेगी, सम्मान प्राप्त होगा।
व्यापार-भविष्य–
ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ शक्कर, के भाव में जट, पाट, बारदाना, गेहॅू, जौ, चना, ज्वार, बाजरा, उड़द मॅूग, में तेजी होगी, आज जिस वस्तु में पिछले दिन के भाव टूटें उसी में तेजी मानें, भाग्यांक 1441 है।