आज का भविष्य,  सोमवार, 25 मई 2020

Loading

आज का भविष्य : मंगलवार 26 मई 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील कोमल भावुक परोपकारी तथा बुद्धिमान होगा। आकर्शक व्यक्तित्व का होगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा। लगनशील और सत्यवादी होगा। यात्राप्रिय रहेगा।

मेष–– आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवष्यकता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। संदेश मिलेगा।
वृषभ–– परिश्रम अधिक करना पडे़गा। साझेदारी में कोई भी कार्य न करना आपके लिये हितकर रहेगा। मान सम्मान मिलेगा। सहयोग बना रहेगा।
मिथुन–– कार्य की अधिकता रहेगी। शरीर में थकान महसूस होगी। संबंधों में मधुरता आयेगी। राजनैतिक सहयोग बना रहेगा। साहस बढ़ेगा।
कर्क–– जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की परेशानी से बचें। दूर दराज की यात्रा हो सकती है। मित्रता लाभदायक एवं सहयोगी रहेगी।
सिंह–– नौकरी में उत्तरदायित्व बढे़गे। आमदानी के जरिये एक से अधिक होंगें। कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है। शुभ संदेश मिलेगा।
कन्या–– कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा। मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढे़गी।
तुला–– मान सम्मान बढे़गा। उपहार या लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। उठाईगीरों से सावधानी रखे। परिश्रम अधिक करना पड़ सकती है।
वृश्चिक–– मैत्री संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा है, उस कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होगी। व्ययभार की अधिकता रहेगी।
धनु–– व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा। खरीदी बिक्री के कार्यो में सावधानी बांछनीय। यश, मान-सम्मान मिलेगा। गुमी वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी।
मकर–– आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। दस्तकारी कार्यो में व्ययभार अधिक होगा।
कुम्भ–– पारिवारिक कार्यो मे व्यस्तता रहेगीं। आर्थिक मामलों में बुजुर्गो की सलाह उपयोगी रहेगी। संतान के कार्य मेें विशेष ध्यान देकर कार्य करना लाभकारी रहेगा।
मीन–– छोटी सी बात पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़ें। संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता होगी। हर्श रहेगा।
व्यापार-भविष्य–
ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी को आदर्रा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सूरजमुखी, सोना, चांदी, मिर्च, कपास, के भाव में मंदी होगी। जायफल, अजवाईन, धनियां, के भाव में तेजी होगी। वायदा विचार आज 11 बजकर 53 मिनिट से 16 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक- 5634 है।