आज का भविष्य,  शनिवार, 17 अप्रैल 2021

Loading

आज का भविष्य– शनिवार 17 अप्रैल 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गौर वर्ण का लम्बा दुबला पतला बुद्धिमान एवं निर्भीक मन की बात दूसरों पर जल्दी प्रकट नहीं करेगा। इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र में उन्नति करेगा। माता का भक्त होगा।
मेष– व्यवसायिक कार्यों के बीच तालमेल बैठाकर चलना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ जायेगें। अधिनस्थ वर्ग के सहयोग से लाभ मिलेगा। बेरोजगारों को सफलता मिलेगी। कार्य बनेगा।
वृषभ– महत्वपूर्ण मामलों को टालने की बजाय शीघ्र निर्णय लें। अतिथि आगमन होगा। इष्टमित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म, आध्यात्मिक कार्यों में रूचि रहेगी।
मिथुन– प्रभावशाली लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा। अधिक भरोसे में नुकसान हो सकता है। नवीन योजनाओं का विकास होगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी।
कर्क– छोटी सी बात को लेकर विवाद की संभावना है। सावधानी रखें, धैर्य से काम लें। शत्रु वर्ग परास्त होगा। माता पिता की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह– युवाओं को मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। बच्चों को जोखिम के कार्य से दूर रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य की जवाबदारी बढे़गी।
कन्या– लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है, नए प्रोजेक्ट को लेकर आप चिंतित रहेंगें। संतान की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी अपेक्षित है। अनुकूल समय का लाभ मिलेगा।
तुला– आप परिवार की खुशियों को लेकर लगातार प्रयासरत रहेगें। मानसिक अस्थिरता रहेगी। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृश्चिक– कैरिअर में अच्छे अवसर मिलेंगे कार्य स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है। नवीन योजनाओं का शुभारम्भ होगा।
धनु– गिरते स्वास्थ्य के कारण आपकी कार्यक्षमता पर विपरीत अवसर पडे़गा, जिससे कार्यों में देरी संभव है। किसी अनसोचे कार्य में व्यस्त रहना होगा।
मकर– धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा में सावधानी रखें। सोच समझकर कार्य करें। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी।
कुम्भ– आप पारिवारिक मामलों के समाधान को लेकर चिंतित रहेंगे। वाकपटुता से काम बिगड़ सकता हैं पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन– आपके व्यवहार में बदलाव से सहयोगी आश्चर्य में पड़ जायेगें। संपर्क क्षेत्र बढे़गा। आर्थिक कार्यों में सफलता के योग हैं। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा।

व्यापार-भविष्य–
चैत्र शुक्ल पंचमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, निकिल आदि वस्तुओं में नरमीं होगी। सरसों, अरंडी, मूंग, मोट के भाव में तेजी की चाल चलेगी। जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में पूर्ववत रहेंगे। भाग्यांक 1487 है।