आज का भविष्य,  शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

Loading

आज का भविष्य– शनिवार 17 अक्टूबर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, सहानुभूतिपूर्ण हृदय का होगा। इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी। ईश्वर भक्त होगा। ये बातचीत में प्रवीण और व्यवहार कुशल तथा समझदार होते हैं। जन्म स्थान से दूर इनकी उन्नति होगी।

मेष– कारोबार फायदे के लिये समझौता करना पडे़गा। मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास सफल एवं सार्थक होगा। संयम रखें।
वृषभ– विवादास्पद मामले सुलझने से राहत मिलेगी। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। समय पर सोचे हुये कार्यों के बनने से हर्ष होगा। आर्थिक कष्ट दूर होगा।
मिथुन– मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। मित्र मिलेगें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी।
कर्क– दिमाग की बजाय दिल से काम लें। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। प्रयत्न सार्थक होंगे। आय के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे।
सिंह– विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझा लेंगे। मेहमानों की आवाजाही से तय कार्यक्रम बदलना पडे़गा। निजी पुरूषार्थ बनारहेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
कन्या– वाकचातुर्य से बिगड़ी बात बना लेंगे। भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी। अधिक श्रम करना पडे़गा। सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विचार हो सकता है।
तुला– धार्मिक यात्रा हो सकती है। अटका धन मिलने की उम्मीद है। सोये हुये कार्यों में विलंब होगा। यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी दायित्वों की पूर्ति का योग है।
वृश्चिक– कारोबारी यात्रा लाभदायी रहेगी। युवाओं को इच्छित नौकरी मिलेगी। मित्रता आपके लिये उपयोगी रहेगी। नवीन मित्रों का समागम होगा। यश प्राप्त होगा।
धनु– विलासिता के सामान पर खर्च करेंगे। आवेश में आने से बात बिगड़ सकती है। व्यवसायिक कार्यों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सम्मान मिलेगा।
मकर– बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें। पठन पाठन में रूचि रहेगी। संबंधों का विकास होगा। संयम से काम करें। रचनात्मक कार्यों की प्राप्ति होगी।
कुम्भ– दाम्पत्य सुख मिलेगा। निजी कार्यों को टालने से बात बिगडे़गी। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थ्यता से चिंता होगी। प्रयास में बाधा आने का योग है।
मीन– रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परोपकारी कार्यों में यश मिलेगा। नौकरी में अधिनस्थों का उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्रम अधिक रहेगा।
व्यापार-भविष्य–
द्वितीय आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को चित्रा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, चांदी के भाव में तेजी होगी। गुड, खांड, लालमिर्च, सरसों के भाव में उछाल आयेगा। शेष वस्तुओं के भाव कल की चाल पर चलेंगे। बादाम, तुला, पिस्ता, छुहारा में मंदी की चाल चलेगी। भाग्यांक 2789 है।