आज का भविष्य,  शनिवार, 23 मई 2020

Loading

आज का भविष्य–: रविवार 24 मई 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सत्यवादी, शत्रु विजयी साहसी, और पराक्रमी होगा। क्रोधी स्वाभाव का होने के कारण दूसरों से कम बनेगी, किन्तु स्पष्टवादी होगा। समाज में लोकप्रियता बनी रहेगी। अपना जीवन स्वतंत्र रूप से व्यतीत करेगा।

मेष–– रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा कुछ तनाव रह सकता है। मान प्रतिष्ठा की वृ़िद्ध होगी। खान पान पर संयम रखें।
वृषभ–– बंधु बांधव से सहयोग मिलेगा। खानपान संबंधी सावधानी रखेें। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। पत्राचार करते समय सतर्कता रखें।
मिथुन–– मानसिक एवं शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग प्रबल है। अपूर्ण समाचारों पर निर्णय न करना हितकर रहेगा। लाभ प्राप्त होगा।
कर्क–– राजनैतिक स्थिरता बनी रहेगी। किसी नये प्रयास में सफलता मिलेगी। निजी मामलों को स्वयं सुलझाने का प्रयास लाभदायक रह सकता है।
सिंह–– दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यो की अधिकता रहेगी। परेशानी का सामना करना पडे़गा।
कन्या–– पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा। बांछनीय मांगलिक कार्यो पर विचार विमर्श होगा।
तुला–– संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। आकस्मिक लाभ होगा। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। जोखिम के कायो से बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक–– शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। किये गये प्रयास सफल होंगे। पराक्रम और पुरूषार्थ बना रहेगा।
धनु–– अपनी वस्तुओं को सम्हालकर रखें। कोई ऐसा कार्य होगा, जो आपके लिये हितकर रहेगा। साहस संयम से कार्य करें। मान सम्मान प्राप्त होगा।
मकर–– जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रियजनों के कारण खर्च होगा। पूर्व नियोजित कार्य अच्छी तरह से बनेगा। शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है।
कुम्भ–– अधिकार में वृद्धि होगी। नये दायित्वों कीे पूर्ति होगी। परोपकारी कार्यो की संभावना है। धार्मिक कार्यो की यात्रा पर व्यय होगा।
मीन–– व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवर्तन का प्रयास सफल होगा। कोई चला आ रहा पुराना कामकाज बनेगा। सुख प्राप्त होगा।
व्यापार भविष्य-
ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सूत, वस्त्र, सन, जूट, पाट, बारदाना, जीरा, धनियां, लालमिर्च, गोल सुपारी, के भाव में मंदी होगी। 12 बजकर 8 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 7113है।