आज का भविष्य,  शनिवार, 27 फरवरी 2021

Loading

आज का भविष्य : शनिवार 27 फरवरी 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, मिलनसार, धार्मिक हष्टपुष्ट, स्वस्थ्य एवं निरोगी होगा। बुद्धि से तीब्र और कुशाग्र होगा। स्वतंत्र विचारधारा का होगा, 24 वर्ष के बाद भाग्योदय होगा। पिता का भक्त होगा।
मेष– माता को कष्ट हो सकता है, संतान के कार्यो में विशेष खर्च होगा, पारिवारिक जबावदारी रहेगी, मानसिक संतोष रहेगा।
वृषभ– आपके प्रयासों से सबकुछ अनुकूल रहेगा, जसिंह जायजाद कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में अवरोध दूर होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा।
मिथुन– यात्रा योग टालना लाभकारी है, खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य शिथिल रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। पुराना पैसा प्राप्त होने से खुशी होगीं।
कर्क– आज कारीबारी यात्रा लाभदायक रहेगी, धन वसूलने में सफलता मिलेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोविनोदपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी।
सिंह– महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन सकते हैं, धर्म कर्म और आध्यात्मक में मन लगेगा, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या– कार्यो की अधिकता से मन खिन्न रहेगा, नये लोगों से मेलजोल बढे़गा, अचानक धनलाभ प्राप्त होगा, नियमितता का ध्यान रखें।
तुला– विवादग्रस्त मामले सामने आयेंगे, जिनका समाधान समझदारी से होगा, नियोजित कार्य सफल होगा, मानसिक प्रसन्नता होगी।
वृश्चिक– व्यवसाय के प्रति सचेत रहकर कार्य करें, भाई या मित्र के कारण संबंधों में तनाव आ सकता है, पारिवारिक सुख मिलेगा, हर्ष बना रहेगा।
धनु– अधिनस्थों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, किसी धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनेगा, किसी लंबी यात्रा हेतु तैयार रहें, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
मकर– विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी, ऐसी कोई घटना घट सकती है, जो आपके लिये हितकारी रहेगी, यश प्राप्त होगा।
कुम्भ– बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, परिस्थितियों का सामना करने में कामयाबी मिलेगी, रिश्तेदारी को लेकर वाद विवाद हो सकता है, संयम से काम लेना उचित होगा।
मीन– व्यवसाय में नवीन साझेदारी प्रस्ताव सामने आयेंगे, धन लाभ होगा,संतान की चिन्ता रह सकती है, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
व्यापार भविष्य :
माघ शुक्ल पूर्णिमा को मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, वस्त्र, खली, बिनौला, सफेद रंग की वस्तुओं की तेजी होगी, बादाम, मेष, छुहारा, इमली, के भाव में नरमी के साथ तेजी होगी, आज पिछले दिन के भाव रहेंगे। भाग्यांक 8352 है।