आज का भविष्य,  रविवार, 18 अप्रैल 2021

Loading

आज का भविष्य– रविवार 18 अप्रैल 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा। खेलकूद के प्रति रूचि रखेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य पीड़ा होगी, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता का भक्त होगा। जीवन में सुख एवं आनंद बना रहेगा।

मेष– छोटी छोटी बातों को दिल में लेगें तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। इसे ध्यान में रखें। मित्रों एवं कुटुम्बियों से आशा से अधिक सहयोग मिलेगा। मानसिक संतोष मिलेगा।
वृषभ– मित्रों का उपेक्षापूर्ण व्यवहार खुशी करेगा, सोच समझकर कार्य को अंजाम दें। साहस पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकर चाकरों, अधिनस्थ वर्ग का सहयोग रहेगा।
मिथुन– धन संबंधी मामलों में दूसरों पर भरोसा करने की बजाय सब कुछ अपने हाथ में रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। अच्दी बात सुनने को मिलेगी।
कर्क– किसी का साथ आपको जीवन की दिशा बदलेगा। नए संपर्क बनेंगे। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। संचित लाभ होने का योग है। अच्छी बात सुनने को मिलेगी।
सिंह– दूसरों के घरेलू मामले में दखल न दें। आय के मार्ग प्रशस्त होगें। कोई सुखद, शुभ समाचार प्राप्त होगा। नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें।
कन्या– रचनात्मक कार्यों के लिये आपको सम्मान मिल सकता है। साझेदारी में नई योजना शुरू होगी। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। संतान संबंधी कार्य में व्यस्तता रहेगी।
तुला– विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा हो सकती है। आर्थिक नुकसान होगा। लाभ ककम, व्यय की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक– किसी महत्वपूर्ण योजना को लकर चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी एवं राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।
धनु– भूमि भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। जल्दबाजी में लिये निर्णय बदलना पड़ सकते हैं। दिनचर्या सामान्य रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
मकर– सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यों में उन्नति होगी।
कुम्भ– सूचनाओं के आदान-प्रदान से कारोबार में अच्छा कमा सकते हैं। अचानक नये कार्य सामने आ सकते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापारिक यात्रा करना उपयोगी रहेगी।
मीन– बिखरे कार्य समेटने में मित्रों की मदद मिलेगी। दूर की यात्रा का अवसर मिलेगा। आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। साहसिक प्रयत्नों से लाभ होगा।

व्यापार-भविष्य–
चैत्र शुक्ल षष्ठी को आदर्रा नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, खांड, शक्कर, तेलों में तेजी होगी। वायदा विचार आज 1 बजकर 11 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार कर लाभ कमायें। भाग्यांक 1583 है।