आज का भविष्य,  रविवार, 24 मई 2020

Loading

आज का भविष्य : सोमवार 25 मई 2020
आज जन्म लिये बालक का फल :
आज जन्म लिया बालक साहसी, निडर, महत्वाकांक्षी, परिश्रमी, कार्यकुशल, व्यक्तित्ववान होगा। बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। अस्थिर बुद्धि का होगा। कभी उॅटपटांग बात करने वाला होगा। विद्या प्रारंभ में कम तथा बाद में अच्छी रहेगी।
मेष–– भ्रमण मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी। दूर गये मित्र के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। मान प्रतिष्ठा बढेगी।
वृषभ–– आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी। दिनचर्या नियमित रहेगी। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा। मांगलिक कार्य बनने का योग है।
मिथुन–– आर्थिक संसाधन में वृद्धि होगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। मानसिक संतुलन बना रहेगा। हर्षोल्लास प्राप्त होने का योग है।
कर्क–– राजकीय समस्या का सरलता से समाधान होगा। निजी पुरूषार्थ बना रहेगा। मांगलिक कार्यो पर व्ययभार होगा। दूर की यात्रा होगी।
सिंह–– धार्मिक कार्यो में मानसिक सुख संतोष रहेगा। किये गये प्रयासों में लाभ सफलता मिलेगी। अतिथि आगमन का योग है।
कन्या–– किसी विशेष व्यक्ति की मदद प्राप्त होगी। किसी कार्य से लाभ प्राप्त होगा। नवीन कार्य की योजना बनेगी। थकान महसूस करेंगे।
तुला–– क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। दूर गये मित्र के संबंध में सुखद एवं लाभदायक समाचार प्राप्त होगा। संदेश मिलेगा।
वृश्चिक–– कोर्ट कचहरी के कार्य बनेंगे। अधिकारियों से सीमित वार्तालाप करें। व्यय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।
धनु–– पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा में उद्देश्य पूर्ति होगी। सुख सहयोग और लाभ प्राप्त होगा।
मकर–– आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। दायित्वों की पूर्ति होगीं। जमीन जायजाद के कार्य सफल होंगे।
कुम्भ–– ़लाभ कम, खर्च की अधिकता रहेगी। राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होने का योग है। अपूर्ण समाचारों पर कोई भी निर्णय न लेना हितकर।
मीन– खानपान पर संयम रखें। कार्य की अधिकता रहेगी। सोचे हुये कार्य में अवरोध पैदा होगा। यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करे। यश प्राप्त होगा।
व्यापार भविष्य :
ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, उॅनी वस्त्र, रूई, सूत, सन के भाव में मंदी होगी। गुड़ खांड, षक्कर, के भाव मेंतेजी होगी। प्लास्टिक दाना, कागज, रबड़ में मंदी होगी, इसके बाद तेजी होगी। भाग्यांक- 1428 है।