आज का भविष्य,  रविवार, 27 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– रविवार 27 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल :
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, बचपनमें स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। मधुर और कोमल चंचल रहेगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। विद्या के क्षेत्र में उन्नति करेगा। वाहन का शौकीन होगा।
मेष– नए संबंध लाभकारी रहेंगे, व्यवसायिक सहयोग मिलेगा। सुख सुविधा में बाधा होगी, नौकरी में व्यस्तता रहेगी।मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।
वृषभ– घर में मांगलिक कार्य की चर्चा होगी। आमदानी के अनुरूप खर्च करें। परिश्रम अधिक करना होगा। मानसिक रूप से कुछ तनाव रह सकता है।
मिथुन– परेशानी को नजरअंदाज न करें। आपसी मामलों को सावधानी से हल करें। आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
कर्क– दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। राज्यपक्ष के कार्यो में सफलता मिलेगी। आकस्मिक प्रवास सुखद एवं शुभफलदायक रहेगा। अतिथि रावणमन का योग है।
सिंह– व्यवसायिक निर्णय सोच समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय होगा। मित्रता उपयोगी रहेगी।लाभ के योग प्रबल है।
कन्या– संतान के कार्यो पर नजर रखें। सुख समृद्धि के कार्य बनेंगें। धार्मिक सत्संग से प्रसन्नता होगी। सामाजिक कार्यो में सम्मान मिलेगा।
तुला– शिक्षा संबंधी कार्यो में रूचि रहेगी। शांति रखकर कार्य करने की कोशिश करें। अधिकारी वर्ग के सहयोग से विवाद हल होगा। आकस्मिक कार्य से प्रवास संभव है।
वृश्चिक– आजीविका में अपने लाभ के लिये प्रयत्नशील रहें। समय का दुरूपयोग न करें। आकस्मिक धन लाभ होगा। विशिष्टजनों के सहयोग से अभीष्ट की प्राप्ति होगी।
धनु– आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। सत्कार्यो में मन लगेगा। खानपान की अनियमितता रहेगी। अधिक श्रम से कष्ट होगा। अतिथि रावणमन होगा।
मकर– कामकाज के अवरोध दूर होंगे। धार्मिक कार्य से संतोष मिलेगा।लेनदेन में सफलता मिलेगी। शारीरिक सुख तथा प्रसन्नता रहेगी। संयम से कार्य करें।
कुम्भ– अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। अनियमितता दूर होगी। उत्सव, समारोह में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि, भवन, आदि में सफलता मिलेगी।
मीन– दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। स्वविवेक से सोच विचार कर निर्णय करें। भाग्यवर्धक समाचार मिलने का योग है। धार्मिक कार्य के प्रति रूचि रहेगी।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल एकादशी को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, चांदी, कपूर, चांवल, धान, के भाव में जोरदार तेजी की चाल चलेगी। चांदी, सोना, वायदा मार्केट में 20से 40 रूप्ये की तेजी होगी। भाग्यांक 3188 है।