आज का भविष्य,  रविवार, 29 नवंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– सोमवार 30 नवम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल महत्वाकांक्षी होगा। संगीत के क्षेत्र में अच्छी उन्नति करेगा। साहसी और षूरवीर होगा। दिखने में भोलाभाला होगा। सामाजिक और मनोरंजक कार्यो में रूचि रहेगी। माता पिता को सुखी रखेगा।
मेष–– भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। रचनात्मक कार्यो की प्रगति होगी। किसी व्यक्ति से आपका विवाद होगा, संयम रखें।
वृषभ–– व्यापार व्यवसाय में व्यस्तता रहेगी। किसी अनजान भय और चिन्ता से मन व्यथित रहेगा। किसी अधिकारी से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मिथुन–– यात्रा प्रवास में सावधानी रखें। यश प्राप्त होने को योग है। निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी। मान सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क–– बडे़ जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में विवाद से बचें। प्रयास सफल होगा। आर्थिक योजना बनेगी। संयम रखें।
सिंह–– धन की प्राप्ति होगी। यश, कीर्ति एवं पारिवारिक सुख रहेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा का योग है।
कन्या–– अचानक धन लाभ का योग है। दूर की यात्रा हो सकती है। प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी। पारिवारिक दायित्व पूर्ण पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी।
तुला–– दूसरों के द्वारा आपका कार्य बनेगा। संतान आदि के संबंध में चिन्ता रहेगी। कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करें।
वृश्चिक–– मांगलिक कार्यो का योग है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहनादि का सुख मिलेगा। दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा।
धनु–– अनचाही यात्रा संभाव्य है। शिाक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नियोजित कार्यो में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा। संयम रखें।
मकर–– उत्साहवर्धक समाचार मिलने का योग है। अधिकारियों का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन आनन्ददायक रहेगा। मांगलिक कार्य बनने का योग है।
कुम्भ–– यात्रा सुखद रहेगी। बडे़ खर्चो से बचने का प्रयास करें। असावधानी से नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।
मीन–– पड़ोसी से विवाद हो सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। ईष्वर के प्रति आस्था रहेगी। धन लाभ का योग है। मित्र मिलन का योग है।
व्यापार-भविष्य–
कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, पीतल आदि धातुओं में तेजी होगी। रूई, कपास, सूत, गुड़, खांड़, घी, चांवल, बाजरा तिल, सरसों के भाव में वृद्धि होगी। नारियल, जीरा, धनियां के भाव में समता रहेगी। भाग्यांक 1557 है।