आज का भविष्य,  रविवार, 9 मई 2021

Loading

आज का भविष्य : सोमवार 10 मई 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक गंभीर, उदार, एवं दृढ़ निश्चयी स्वाभाव का होगा। इनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है, भाग्यशाली आकर्षक व्यक्तित्व का रहेगा। दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करने की इनमें क्षमता रहेगी। माता पिता का सदैव आदर करेगा।

मेष–– आर्थिक कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होने का योग है। मान- सम्मान मिलेगा।
वृषभ–– आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। महिला जाति की सलाह लाभकारी रहेगी। नियमितता का ध्यान रखें, आपके लिये यह हितकर होगा।
मिथुन– कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी। नवीन कार्यो में लाभ होगा। महत्वाकांक्षी कार्यो को गति मिलेगी। साहस और संयम से कार्य करें।
कर्क– आय कम और व्यय की अधिकता रहेगी। गुप्त शत्रुओं से चिन्ता होगी। अपमान एवं तनाव की स्थिति से बचें। पदोन्नति आदि का योग है।
सिंह–– जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी। भ्रमण मनोरंजन, आमोद प्रमोद के सुख साधन बढे़गे। यश प्राप्त होगा।
कन्या– दिनचर्या नियमित रहेगी। इच्छानुसार कार्य बनेंगे। प्रिय व्यक्ति की भेंटवार्ता होगी। यश, मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
तुला– परिवारिक समस्या का सरलता से समाधान होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। पूज्य व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी। यश प्राप्त होगा।
वृश्चिक– मित्र समागम होगा। लाभ प्राप्तहोने का योग है। पारिवारिक विवाद को टालना हितकर रहेगा। कौटुम्बिकजनों से महत्वपूर्ण विचार विमर्श हितकर रहेगा।
धनु– मांगलिक कार्य में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बहिनों का सुख सहयोग प्राप्त होगा। अतिथि आगमन होगा।
मकर– श्रम एवं प्रयास से सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी। मित्रता उपयोगी रहेगी। पदोन्नति होने का योग है।
कुम्भ– जसिंहजायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में व्यवधान पैदा होगा। अनावश्यक खर्च से आपका बजट बिगड़ सकता है। मित्रता उपयोगी रहेगी।
मीन– संतान पक्ष व राजकीय कार्यो में खर्च होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी जबावदारी बढ़ सकती है। सुख सम्मान रहेगा।
व्यापार-भविष्य–
वैशाख कृष्ण चर्तुदशी को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, गुड़ खांड़ चीनी, ज्वार, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। सरसों, तिल, तेल, गेहॅू, घी, के भाव में नरमी रहेगी। वायदा विचार आज वस्तु में भाव टूटें उसमें मंदी होगी। भाग्यांक 2611 है।