आज का भविष्य,  गुरूवार, 22 अप्रैल 2021

Loading

आज का भविष्य– गुरूवार 22 अप्रैल 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, मिलनसार, कानून न्याय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भूमि भवन मकान आदि का सुख रहेगा। नौकरी में विशेष उन्नति होगी। खर्चीले स्वभाव का होगा। जीवन में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड सकता है पर वह बुद्धिमत्ता से उन पर विजय प्राप्त करेगा।

मेष– घर और आफिस में तालमेल बनाना मुश्किल होगा। मेहनत के अनुरूप लाभ में कमी होगी। इष्ट मित्रों का कुटुम्बियों से सहयोग रहेगा। यात्रा आदि में व्यय होगा।
वृषभ– अचानक लाभ में कमी आने से खिन्नता रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आलस्य को त्यागें। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यापारिक यात्रा में सावधानी रखें।
मिथुन– प्रियजनों के साथ समारोह में शामिल होने का अवसरमिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्ययभार अधिक रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से मन में विशेष हर्ष होगा।
कर्क– रचनात्मक कार्यों से जुडे़ लोगों से भेंट होगी। कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित कार्यों में यथेष्ठ सफलता मिलेगी। कार्य की समस्या हल होगी। उत्साह बना रहेगा।
सिंह– जरूरत मन्दों की मदद करके आप खुश होगें। अधीनस्थें से विवाद की अशंका है। विद्या के क्षेत्र में उन्नति का योग है। कामकाज की रूपरेखा बनेगी। मानसिक प्रसन्नता होगी।
कन्या– किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों एवं अपने निकट व्यक्तियों के सहयोग से आपको मनचाही वस्तु मिलेगी। कामकाज पूरा होगा।
तुला– मांगलिक कार्य में शामिल होकर प्रसन्न होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ मिलेगा।
वृश्चिक– विवादास्पद मामले सुलझाने का प्रयास करेंगे। लेने देन में सावधानी रखें। आपकी चिन्ताओं व परेशानियों का निवारण होगा। यश प्राप्त होने का योग है।
धनु– विद्यार्थी को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। समझादारी में लाभदायक योजना शुरू हो सकती है। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा।
मकर– प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने का योग है। धैर्य रखकर कार्य करने से लाभ होगा। आपके अधिकार क्षेत्र का विस्तार होगा। हितकारी व लाभदायक सूचना प्राप्त होगी।
कुम्भ– कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पडे़गा। प्रियजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। नये मित्र बनेंगे। स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। अतिथि आगमन का योग है।
मीन– अपने ही लोग आपके सीधेपन का लाभ उठायेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनपेक्षित आगन्तुकों से धन व्यय होगा। परिश्रम सार्थक होगा।

व्यापार-भविष्य–
चैत्र शुक्ल दशमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, गुड, खांड, रूई, सूत, गेहूं, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल के भावों में तेजी होगी। वायदा विचार आज शेयर बाजारों में पिछले रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 2859 है।